April 27, 2026 11:10 pm

पंचायत चुनाव के पहले चरण में हुआ 68 प्रतिशत मतदान, 28 जुलाई को होगी उत्तराखंड में दूसरे चरण की वोटिंग

देहरादून: उत्तराखण्ड त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण का मतदान 24 जुलाई 2025 को सफलतापूर्वक, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो गया हैं. प्रथम चरण के लिए राज्य के सभी जनपदों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) के 49 विकास खण्डों की संबंधित ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान स्थलों में प्रातः 08:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई. प्रारंभिक आंकलनों के अनुसार प्रथम चरण में समग्र रूप से कुल 68.00 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 63.00 प्रतिशत पुरुष और 73.00 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हैं. वहीं दूसरे चरण के तहत 28 जुलाई को वोटिंग की प्रक्रिया संपन्न होगी. जबकि 31 जुलाई को एक साथ काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू होगी. प्रदेश में पंचायत चुनाव में 17,829 प्रत्याशी मैदान में हैं ।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

Poola Jada

और पढ़ें