September 13, 2026 8:52 am

कॉर्बेट में सीएम धामी सुरक्षा चूक मामला, चालक पर हुआ एक्शन, 2 कर्मचारियों की रिपोर्ट शासन को भेजी गई 

रामनगर: कॉर्बेट पार्क में छह जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भ्रमण के दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई थी. इस दिन सीएम जिस जिप्सी यूके 19 जीए 0067 में ढेला, झिरना और फाटो जोन का निरीक्षण कर रहे थे, उसकी फिटनेस वर्ष 2020 से नवीनीकृत नहीं था. यह चूक सामने आने के बाद पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया. वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे.

कॉर्बेट पार्क निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने जानकारी दी कि इस मामले की जांच डिप्टी डायरेक्टर राहुल मिश्रा को सौंपी गई. जांच में सामने आया कि वाहन संबंधित दस्तावेजों की जिम्मेदारी चालक मोहम्मद उमर और स्टोर कीपर इरशाद व पंकज की थी. इसके बावजूद वाहन की फिटनेस लंबे समय से नहीं कराई गई. इसे सीएम सुरक्षा में गंभीर चूक माना जा रहा है.

कॉर्बेट पार्क निदेशक साकेत बडोला ने बताया कि बाद में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय एआरटीओ द्वारा वाहन की जांच की. जिसमें जिप्सी को तकनीकी रूप से फिट पाया गया. इसके बावजूद वर्षों तक दस्तावेजों की अनदेखी करना गंभीर लापरवाही है. इसी के चलते जिप्सी चालक मोहम्मद उमर पर विभागीय कार्रवाई की गई है. स्टोर कीपर इरशाद और पंकज के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है.वन विभाग अब पार्क के अन्य वाहनों की फिटनेस की भी दोबारा समीक्षा कर रहा है. जिससे भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो सके. इस मामले ने प्रशासनिक सतर्कता की आवश्यकता को रेखांकित किया है.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें