July 27, 2026 7:16 am

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता से मिले गढ़वाल सांसद बलूनी, गिनाई उत्तराखंडियों की समस्याएं, ये मांग की

श्रीनगर: उत्तराखंड की गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद अनिल बलूनी ने आज सोमवार दस मार्च को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान अनिल बलूनी ने सीएम रेखा गुप्ता को दिल्ली को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और दिल्ली में रह रहे उत्तराखंड मूल के नागरिकों की समस्या से अवगत कराया.

सांसद बलूनी ने निगम बोध घाट अंत्येष्टि स्थल पर उत्तराखंड की परंपरानुसार घाट निर्माण की मांग की. उन्होंने कहा बरसात के मौसम में यमुना का जलस्तर बढ़ने ने घाट किनारे अंत्येष्टि क्रिया में अत्यधिक कठिनाई होती है. इसके अलावा गढ़वाली, कुमाऊनी एवं जौनसारी अकादमी को सुचारु रूप से शुरू करने का विषय रखा.

सांसद बलूनी ने नई दिल्ली के किसी पार्क को उत्तराखंड उद्यान नाम से आवंटित करने का अनुरोध किया ताकि उत्तराखंड के सांस्कृतिक महोत्सव, स्थानीय उत्पादों का प्रमोशन व प्रदर्शनी, लोक परंपरा के कार्यक्रमों का समागम, पर्वतीय तीज त्यौहारों व मेलो का आयोजन हो सके.

इसके साथ ही दिल्ली से हल्द्वानी, नैनीताल, कॉर्बेट सिटी रामनगर, कोटद्वार, पौड़ी, हरिद्वार, देहरादून और ऋषिकेश के लिए दिल्ली परिवहन की लक्ज़री बसों का संचालन करने की मांग की. इससे उत्तराखंड के यात्रियों व दिल्ली से उत्तराखंड जाने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुविधा हो सके. उत्तराखंड से दिल्ली आने वाले एम्स, गंगाराम आदि अस्पतालों के मरीज़ों व उनके तीमारदारों के निवास हेतु एक भूखंड की मांग भी मुख्यमंत्री से की.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें