June 10, 2026 7:31 pm

चारधाम यात्रा 2025: इस साल 30 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा, जानिए सबसे पहले किस धाम के खुलेंगे कपाट

देहरादून: उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025 के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं. आगामी दो फरवरी बसंत पंचमी को टिहरी राज दरबार में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि निश्चित की जाएगी. इसके लिए टिहरी राज दरबार एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. वहीं, 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे.

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि निश्चित करने के लिए रविवार दो फरवरी को सुबह 10.30 बजे से नरेंद्र नगर राजदरबार में धार्मिक समारोह शुरू होगा. विधिवत पूजा अर्चना और पंचांग गणना के बाद बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी.

बता दें कि, इसी दिन चांदी के पवित्र तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा की तिथि भी निश्चित कर दी जाएगी. डॉ हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए राजमहल नरेंद्र नगर और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गयी है. इसके अलावा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि बुधवार 26 फरवरी ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचांग गणना के बाद रावल और धर्माधिकारी वेदपाठी तय करेंगे.

बता दें कि, साल 2025 की चारधाम यात्रा का आगाज 30 अप्रैल अक्षय तृतीया से हो जाएगी. परंपरागत रूप से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खुल जाएंगे. श्री गंगोत्री मंदिर समिति द्वारा हिंदू नव वर्ष गंगोत्री धाम के कपाट खुलने और श्री यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा यमुना जयंती पर यमुनोत्री धाम के औपचारिक रूप से कपाट खुलने के समय और देव डोलियों के धाम पहुंचने के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी.

इसी के साथ उत्तराखंड चार धाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो जाएगी. इसी तरह द्वितीय केदार मद्महेश्वर तथा तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि बैसाखी के दिन तय होगी.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें