June 10, 2026 8:40 pm

चैंपियन के बाद उमेश कुमार पर बड़ा एक्शन, कैंसिल किये गये आर्म्स लाइसेंस, दून डीएम ने की कार्रवाई

देहरादून: प्रणव चैंपियन VS उमेश कुमार विवाद में बड़ी खबर आई है. प्रणव चैंपियन पर लगातार हो रही कार्रवाई के बाद अब खानपुर विधायक उमेश कुमार पर एक्शन हुआ है. खानपुर विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है. देहरादून डीएम ने बीते दिनों हुये घटनाक्रम के बाद ये बड़ा फैसला लिया है.

बता दें बीते दो दिनों से उत्तराखंड में प्रणव चैंपियन VS उमेश कुमार विवाद सुर्खियों में है. दोनों नेताओं की आपसी कहासुनी इतनी बढी की नौबत फायरिंग तक आ पहुंची. इसके बाद दोनों नेताओं पर एक के बाद एक्शन हो रहे हैं. मामले में प्रणव चैंपियन को पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. साथ ही उनकी गाड़ियां भी सीज कर दी गई है. प्रणव चैंपियन के बाद अब उमेश कुमार पर भी कार्रवाई हुई है. देहरादून डीएम ने उनके आर्म्स लाइसेंस को निरस्त कर दिया है.जिलाधिकारी देहरादून सविन बसंल ने खानपुर विधायक उमेश कुमार पर बड़ा एक्शन लिया है. डीएम देहरादून ने स्वीकृत शस्त्र लाईसेंस को जनहित के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है.

बता दें विवार 26 जनवरी को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने समर्थकों के साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने अपने समर्थकों के साथ फायरिंग की. इसके बाद उमेश कुमार के स्टाफ के साथ मारपीट भी की. फायरिंग के बाद चैंपियन वहां से फरार हो गये. मामले की जानकारी मिलते ही उमेश कुमार भी अपने कार्यालय पहुंचे. उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई करने का दबाव बनाया. इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया. जिसके बाद देर शाम चैंपियन को देहरादून से गिरफ्तार किया गया.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें