September 12, 2026 12:14 am

पौड़ी बस हादसे में हताहत पीड़ितों के लिये CM धामी ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतक के परिजनों को 4 लाख और गंभीर घायलों को मिलेगा 1 लाख

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी बस हादसे में मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पौड़ी से अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही सीएम धामी ने कहा है कि घायलों को यदि हायर सेंटर रेफर करना पड़े तो जिलाधिकारी तत्काल इसका संज्ञान लें, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है.

गौर हो कि उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. बीते दिन पौड़ी से देहलचौरी जा रही बस हादसे का शिकार हो गई. हादसा इतना भयावह था कि छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग गंभीर घायल हो गए. बताया जा रहा है कि बस में 28 यात्री सवार थे. वहीं घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है. वहीं घायलों का हॉस्पिटल में उपचार जारी है. वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बस हादसे में मृतक के परिजनों और गंभीर घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है.

सीएम धामी ने बस हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 1- 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को घायलों को बेहतर उपचार देने के लिए निर्देशित किया है. जबकि जरूरी होने पर गंभीर घायलों को हायर सेंटर तत्काल रेफर करने का संज्ञान लें, जिससे घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें