July 28, 2026 11:19 pm

चंपावत पहुंचे सीएम धामी, मल्लिकार्जुन स्कूल के अनावरण समारोह में की शिरकत, कहा- प्रदेश में बेहतर शिक्षा देने के लिये प्रतिबद्ध है हमारी सरकार

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लोहाघाट में मल्लिकार्जुन स्कूल भवन का लोकार्पण किया। स्कूल भवन का लोकापर्ण करने के दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता है। और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उत्तराखंड के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। हम सभी इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।

सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्र में बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है. इस संकल्प की सिद्धि के लिए कई स्वयंसेवी संस्थाएं भी अपना योगदान दे रही हैं, जो सराहनीय है. सीएम ने कहा पीएम मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में शिक्षा का अहम योगदान है. शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे इन प्रयासों से हम न केवल समाज के हर वर्ग को जोड़ रहे हैं, बल्कि एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र की दिशा में भी काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा प्रदेश में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जा रही है, ताकि वे शैक्षिक दृष्टिकोण से सक्षम बनने के साथ ही रोजगार के अवसरों के लिए भी तैयार हों ।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें