September 11, 2026 3:10 am

उत्तराखंड : खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में प्रमोशन के बाद अधिकारियों का ट्रांसफर, देखिए तबादला सूची

देहरादून: उत्तराखंड में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद अब विभागीय स्तर पर भी तबादले की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसी कड़ी में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में अभिहित अधिकारी से उपायुक्त के पद पर 6 अधिकारियों को प्रमोट किया गया. साथ ही इन सभी 6 अधिकारियों के तबादले की सूची भी जारी कर दी है.

उत्तराखंड खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि अभिहित अधिकारी से उपायुक्त के पद पर प्रमोट होने वाले इन अधिकारियों को नए सिरे से जिम्मेदारी दी गई है. साथ ही बताया कि इन अधिकारियों की तैनाती को राज्यपाल से मंजूरी मिल गई है. जिसके बाद इन अधिकारियों की तैनाती के संबंध में संयुक्त सचिव अरविंद सिंह पांगती ने आदेश जारी कर दिए हैं. वहीं, अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाइनिंग करने को कहा गया है.

इन अधिकारियों के किए गए तबादले-

  • अपीलीय अधिकरण देहरादून में तैनातवीरेंद्र सिंह बिष्ट को अब रुद्रपुर स्थित सचल विश्लेषणशाला खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला रुद्रपुर का नोडल अधिकारी बनाया गया.
  • गणेश चंद्र कंडवालको देहरादून स्थित एफडीए (FDA) मुख्यालय भेजा गया है.
  • अनोज कुमार थपलियालको कुमाऊं मंडल से अपीलीय अभिकरण देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है.
  • राजेंद्र सिंह रावतको गढ़वाल मंडल में तैनाती दी गई है.
  • राजेंद्र सिंह कठायतको खाद्य विश्लेषणशाला रुद्रपुर से कुमाऊं मंडल में तैनाती दी गई है.
  • अशोक कुमार फुलेरियाको अपीलीय अभिकरण हल्द्वानी में तैनात किया गया है.

बता दें कि बीते दिनों आईपीएस और पीपीएस (प्रांतीय पुलिस सेवा) के अधिकारियों के ट्रांसफर किया गया था. ठीक इसके बाद 29 नवंबर को आईपीएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों को तबादला किया है. जिसमें 13 आईएएस, 3 पीसीएस और 3 सचिवालय सेवा के अधिकारियों का फेरबदल किया गया था.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें