June 24, 2026 4:33 pm

हिमंत बिस्वा शर्मा का बड़ा ऐलान, ‘लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी को गिरफ्तार किया जाएगा’

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने बुधवार को एक बड़ी घोषणा की है सीएम हिमंत ने ऐलान करते हुए कहा कि इस साल के लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी को गिरफ्तार किया जाएगा। कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाल रहे हैं। अभी ये यात्रा असम से गुजर रही है, इसी दौरान राज्य में कथित तौर पर हिंसा को भड़काने के लिए पुलिस ने राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज की है।

एक कार्यक्रम में किया दावा

सिबसागर जिले के नाजिरा में एक कार्यक्रम में सीएम हिमंत ने कहा, “हमने एक FIR दर्ज की है। एक एसआईटी इसकी जांच करेगी और उन्हें (राहुल गांधी को) लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।” जानकारी दे दें कि इस साल मई से पहले लोकसभा चुनाव होने की संभावना है।

असम पुलिस ने क्यों दर्ज की FIR?

असम पुलिस ने राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कथित हिंसा व कई कांग्रेसी नेता के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने आपराधिक बल, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, दंगा करने, हमला करने या लोक सेवकों को उनके कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकने के लिए आपराधिक बल, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं को शामिल किया है। पुलिस महानिदेशक जेपी सिंह ने कहा कि मामला असम सीआईडी को सौंपा में गया है।

एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया

हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को भीड़ को बैरिकेड तोड़ने और गुवाहाटी में एंट्री करने के लिए उकसाने के आरोप में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। जानकारी दे दें कि इस मारपीट के दौरान कई कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता और चार पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गये।

किया गया था मना

असम सरकार ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कामरूप (ग्रामीण) जिले तक पहुंचने के लिए हाईवे लेने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने गुवाहाटी मार्ग लेने की कोशिश की। सोमवार को, CM शर्मा ने गांधी से राम मंदिर उत्सव के कारण नागांव जिले में असमिया आइकन श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान का दौरा न करने के लिए कहा। इस कारण राहुल गांधी को मंदिर के अंदर जाने से रोक दिया गया।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें