July 27, 2026 4:43 pm

‘हमारी सरकार एक इंच जमीन से भी समझौता नहीं करती’, दिवाली पर कच्छ में पीएम मोदी की हुंकार

दिल्ली: भारत में दीवाली का त्योहार गुरुवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी पीएम मोदी ने अपनी दीवाली देश के जवानों के साथ मनाई है। पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर गुजरात के कच्छ में देश के वीर जवानों को मिठाई खिलाई और उन्हें संबोधित किया।पीएम मोदी ने जवानों से कहा कि मैं आप सभी को और मां भारती की सेवा में तैनात देश के हर जवान को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। इन शुभकामनाओं में आपके प्रति 140 करोड़ देशवासियों का कृतज्ञ भाव भी शामिल है और उनका आभार भी शामिल है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मातृभूमि की सेवा का ये अवसर बड़े सौभाग्य से मिलता है। ये सेवा आसान नहीं है। ये मातृभूमि को सर्वस्व मानने वालों की साधना है। ये मां भारती के लाडलों और लाडलियों की तप और तपस्या है।

पीएम मोदी ने सैनिकों से कहा कि आपकी ये अटल इच्छाशक्ति, आपका ये अथाह शौर्य, पराक्रम की पराकाष्ठा… देश जब आपको देखता है तो उसे सुरक्षा और शांति की गारंटी दिखाई देती है। दुनिया जब आपको देखती है, तो उसे भारत की ताकत दिखाई देती है और दुश्मन जब आपको देखता है, तो उसे बुरे मंसूबों का अंत दिखाई देता है। जब आप जोश में दहाड़ते हैं, तो आतंक के आका कांप जाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इस देश में ऐसी सरकार है जो देश की एक इंच जमीन के साथ भी समझौता नहीं कर सकती।

गुजरात के कच्छ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कभी-कभी कहता हूं कि एक आर्मी, एक एयर फोर्स और एक नेवी हमें एक-एक-एक नजर आते हैं। लेकिन जब उनका संयुक्त अभ्यास होता है तो एक-एक-एक नहीं, एक सौ ग्यारह नजर आते हैं। दुनिया जब आपको देखती है, तो उसे भारत की ताकत दिखाई देती है और दुश्मन जब आपको देखता है, तो उसे बुरे मंसूबों का अंत दिखाई देता है। जब आप जोश में दहाड़ते हैं, तो आतंक के आका कांप जाते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में अपनी सबमरीन बनाई जा रही है। आज हमारा तेजस फाइटर प्लेन वायु सेना की ताकत बन रहा है। पहले भारत की पहचान हथियार मंगाने वाले देश की थी। आज भारत दुनिया के कितने ही देशों को डिफेंस उपकरण Export कर रहा है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें