June 24, 2026 7:53 pm

नंबर किया ब्लॉक, तो Girlfriend  ने लगा ली Boyfriend के ऑफिस के बाहर खुद को लगा

हनुमानगढ़: राजस्थान के हनुमानगढ़ में 20 साल की युवती ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली. आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. युवती एक युवक से अफेयर था. पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. लेकिन जब युवती ने उसे शादी के लिए पूछा तो युवक ने उससे ब्रेकअप कर लिया. साथ ही उसका फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, हनुमानगढ़ टाउन की रहने वाली 20 साल की युवती ने सोमवार को एक प्राइवेट हॉस्पिटल के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा ली. मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे करके आग को बुझाया. उसे वहां से राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे. समय पर इलाज मिलने से डॉक्टरों ने युवती की जान बचा ली. लेकिन अभी भी उसका इलाज जारी है.

डॉक्टरों ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी. पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे. उन्होंने युवती से इसका कारण पूछा. पीड़िता ने बताया कि उसका हनुमानगढ़ टाउन में स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में जॉब करने वाले एक युवक के साथ अफेयर था. युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए. लेकिन जब युवती ने उससे शादी करने की इच्छा जाहिर की तो वह मुकर गया.

युवक ने युवती का फोन नंबर ब्लॉक कर दिया. युवती इससे इतना आहत हुई कि वह उस अस्पताल के बाहर जा पहुंची जहां युवक काम करता है. वहां  उसने सबके सामने आत्मदाह की कोशिश की.

पुलिस अधीक्षक राजीव प्रचार के अनुसार, न्यायिक अधिकारी के सामने युवती के बयान दर्ज करवाए गए हैं. कहा कि जो भी पीड़ित युवती बयान देगी उसी के आधार पर आगे की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल युवती का उपचार जारी है. उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें