June 29, 2026 9:41 pm

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किसान मेले का किया शुभारंभ, हरेला गार्डन का भी किया वर्चुअल उद्घाटन

रुद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 116वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग किया। सीएम धामी ने किसान मेले का शुभारंभ किया। जिसके बाद सीएम ने मेला स्थल पर भ्रमण किया।

इस दौरान सीएम ने हरेला गार्डन का वर्चुअल उद्घाटन किया। साथ ही विभिन्न जिलों के नौ प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय की किताबों का विमोचन किया। इस दौरान कुलपति मनमोहन सिंह चौहान, विधायक शिव अरोरा, किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ आदि मौजूद रहे।

400 स्टॉल लगाए गए
मेले में विभिन्न फर्मों के 210 बड़े एवं 190 छोटे स्टाल लगाए गए हैं।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें