July 27, 2026 9:03 am

देहरादून: सपने मे साँप दे रहा बेटी को जान से मारने की धमकी ! अब तक डसा 2 बार और दिन रहा मंगलवार, पढ़ें पूरी खबर…

देहरादून: यह मामला रहस्यमयी पहेली बना है। एक लड़की का दावा है कि उसे सांप ने डंक मारा और ऐसा वह दो बार कर चुका है। लड़की का कहना है कि सांप उसके पीछे पड़ा है। अब वो उसकी मां के सपने में भी आकर डरा रहा है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये बात हम तो नहीं जानते, लेकिन आपको बताते हैं देहरादून के विकासनगर की रहने वाली बलजीत की कहानी।

विकासनगर क्षेत्र के धूमनगर गांव में एक युवती को सांप के काटने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती के परिजनों का कहना है कि सांप उनकी बेटी के पीछे पड़ा है। उसने पंद्रह दिन के भीतर उनकी बेटी को दो बार काटा है।
सांप को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर लिया है। धूमनगर निवासी सुनीता देवी ने बताया उनके घर में पिछले कुछ दिनों से एक कोबरा लगातार दिखाई दे रहा था। सांप ने 13 अगस्त को उनकी बेटी बलजीत पर हमला करके उसे काट लिया।

इसके ठीक पंद्रह दिन बाद उसने फिर से उनकी बेटी को काटा। दोनों बार अस्पताल में उनकी बेटी की बमुश्किल जान बची। उन्होंने बताया वही सांप उन्हें सपने में आकर उनकी बेटी की जान लेने की बात कहता रहा है।f 5सांप युवती का पीछा करता है। यह बात युवती ने खुद बताई। बीते सोमवार को सांप एक बार फिर युवती के पीछे दौड़ा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने सांप का रेस्क्यू करके उसे जंगल में छोड़ दिया। लेकिन परिवार सांप के वापस लौट आने को लेकर दहशत में है। जिन दो दिनों में सांप ने काटा दोनों दिन मंगलवार था। इस बात को लेकर भी परिवार असमंजस में है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें