September 13, 2026 10:27 am

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के साथ समाप्त, प्रदेशाध्यक्ष माहरा सहित कई नेता रहे मौजूद

देहरादून: कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा धाम पहुंची। यहां पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन हुआ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि हमारे मठ-मंदिरों को भाजपा साजिश के तहत अन्यत्र शिफ्ट करना चाहती है, जिसे कांग्रेस पार्टी द्वारा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 12 सितंबर को दूसरे चरण की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा शुरू की थी। कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा के बहाने इस बीच दिग्गज नेताओं के बीच नजदीकियां भी बढ़ी। केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा को आपदा के चलते स्थगित करना पड़ा था, जिसके बाद कांग्रेस ने दूसरे चरण में यात्रा फिर शुरू की।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें