June 24, 2026 2:56 pm

जब-जब कांग्रेस हारती है वह आरोप लगाती है, कांग्रेस की आदत बन गई आरोप लगाना – सीएम धामी

देहरादून: हल्द्वानी शहर के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस पर जमकर बरसे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आरोप लगाना कांग्रेस की आदत बन गई है। जब-जब कांग्रेस हारती है वह आरोप लगाती है। कभी ईवीएम को दोषी ठहराती है तो कभी चुनाव आयोग पर सवाल खड़ा करती है। आरोप कोई भी लगा सकता है लेकिन उसका प्रमाण जरूरी है। देश की जनता भी कांग्रेसी नेताओं के इस हथकंडे को जानती है।

बता दें कि, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से पुनर्निर्माण और राहत कार्य सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार से प्राप्त सहयोग और राज्य के संसाधनों का उपयोग कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से पुनर्निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए। इसमें जिम्मेदारी तय होगी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें