September 15, 2026 2:02 pm

26 अक्टूबर से पहले होगा विधानसभा का मानसून सत्र, जल्द तय होगी तारीख और जगह

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का आगामी मानसून सत्र 26 अक्टूबर से पहले आयोजित किया जाएगा। हाल ही में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सत्र को लेकर चर्चा के बाद यह सहमति बनी है। हालांकि, सत्र की तारीख और स्थान का अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। सरकार स्तर पर सत्र की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

संभावना है कि मानसून सत्र सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर के पहले सप्ताह में आयोजित किया जा सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सत्र के लिए जल्द स्थान का चयन किया जाएगा और सभी की सहमति से तय स्थान पर ही सत्र आयोजित होगा। सत्र में अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा।

अनुपूरक बजट को लेकर वित्त विभाग ने सभी विभागों से 18 सितंबर तक बजट प्रस्ताव मांगे हैं। आमतौर पर अनुपूरक बजट शीतकालीन सत्र में पेश किया जाता है, लेकिन इस बार सरकार इसे मानसून सत्र में ही लाने की तैयारी कर रही है। सत्र में महत्वपूर्ण विधेयकों और नीतिगत फैसलों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

पिछले वर्ष मानसून सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित हुआ था। ऐसे में इस बार भी भराड़ीसैंण को संभावित स्थान माना जा रहा है। वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में सरकार गैरसैंण में सत्र आयोजित कर जनता के बीच राजनीतिक और क्षेत्रीय संदेश देने की कोशिश कर सकती है। हालांकि, अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री स्तर से ही होगा।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें