September 13, 2026 11:12 am

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, उत्तराखंड में होंगे 11 प्रमुख कार्यक्रम

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में सेवा, जनभागीदारी, संवाद और नवाचार को केंद्र में रखते हुए नागरिकों को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ा जाएगा।

अभियान के तहत प्रदेश में 11 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें विद्यार्थी, युवा, महिलाएं, लाभार्थी, अभिभावक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलाव तथा लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को भी सामने लाया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर तय कार्यक्रमों की तर्ज पर उत्तराखंड में भी विभिन्न कार्यक्रम बेहतर ढंग से आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान सरकार के निर्णयों और उपलब्धियों को भी आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी जल्द पूरा होगा, जब देश का प्रत्येक नागरिक इसे अपना संकल्प मानकर इसमें योगदान देगा। प्रधानमंत्री के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई हैं। अभियान के दौरान इन उपलब्धियों को लेकर भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मंत्रियों को अपने-अपने विभागों की समीक्षा और बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी मंत्रियों को संबंधित जिलों में समन्वय की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित करना नहीं, बल्कि सेवा, संवाद, नवाचार और जनभागीदारी के माध्यम से नागरिकों को विकसित भारत-2047 के संकल्प का सक्रिय सहभागी बनाना है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें