April 13, 2026 11:56 am

चार राज्यों के चुनाव में उत्तराखंड के 14 अफसरों की ड्यूटी, 11 IAS और 3 IPS जाएंगे ड्यूटी करने

देहरादून: देश के चार राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भारतीय निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड के 14 वरिष्ठ अधिकारियों की चुनाव ड्यूटी लगाई है। इनमें 11 आईएएस और 3 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं, जबकि दो आईएएस अधिकारियों को फिलहाल रिजर्व श्रेणी में रखा गया है।

शासन से मिली जानकारी के अनुसार आईएएस अधिकारी राजेंद्र कुमार, धर बाबू अद्दांकी और रंजीत सिन्हा की ड्यूटी केरल विधानसभा चुनाव में बतौर पर्यवेक्षक लगाई गई है।

वहीं आईएएस सौरभ गहरवार और युगल किशोर पंत को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा आईएएस मेहरबान सिंह बिष्ट, वी षणमुगम, विनीत कुमार और विनीत तोमर की ड्यूटी पश्चिम बंगाल के चुनाव में लगाई गई है।

आईएएस अधिकारी हिमांशु खुराना और वंदना को असम विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक बनाया गया है।

वहीं आईपीएस अधिकारियों में प्रहलाद नारायण मीणा और अनंत शंकर ताकवाले को पश्चिम बंगाल में तथा सुनील कुमार मीणा को तमिलनाडु में पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में भेजा गया है।

इसके अलावा आईएएस डॉ. आर राजेश कुमार और अभिषेक रुहेला को फिलहाल चुनाव ड्यूटी के लिए रिजर्व श्रेणी में रखा गया है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

Poola Jada

और पढ़ें