September 5, 2026 11:48 am

सीएम धामी की पहल पर चंपावत में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की जगी उम्मीद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भेजी चिट्ठी

देहरादून। चंपावत जिले के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल हुई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर चंपावत में भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के तहत टाइप डीपॉलीक्लिनिक स्थापित करने के प्रस्ताव पर उचित विचार किए जाने की जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में रक्षा मंत्री से चंपावत में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक स्थापित करने का अनुरोध किया था। इसके जवाब में रक्षा मंत्री ने बताया कि ईसीएचएस के केंद्रीय संगठन को चंपावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए पॉलीक्लिनिक स्थापित करने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। इस प्रस्ताव पर उचित विचार किया जाएगा।

चंपावत सहित सीमांत क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और उनके परिवार रहते हैं। पॉलीक्लिनिक स्थापित होने से उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूरस्थ क्षेत्रों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। रक्षा मंत्रालय की ओर से सकारात्मक रुख सामने आने के बाद क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया था। रक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद अब चंपावत में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की स्थापना की दिशा में आगे की कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें