September 10, 2026 3:55 pm

शुद्धिकरण विवाद पर धामी का कांग्रेस को करारा जवाब, कहा – प्रमाण लेकर आएं

हल्द्वानी। हल्द्वानी में शुद्धिकरण को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास ऐसा कोई तथ्य या प्रमाण नहीं है, जिससे यह साबित हो कि किसी व्यक्ति को अपमानित करने के उद्देश्य से शुद्धिकरण कराया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि संवेदनशील मामले को तूल देकर समाज में भ्रम और विभाजन की स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे विषयों को हवा देने के बजाय कांग्रेस को तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए। समाज को जोड़ने की जिम्मेदारी निभाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि शुद्धिकरण हुआ है, लेकिन जाति का शुद्धिकरण नहीं हुआ।

इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली में कांग्रेस कार्यकर्ता अंजू की शिकायत पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 और 299 तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(आर) के तहत मामला दर्ज किया है। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने जांच पुलिस अधीक्षक अपराध जगदीश चंद्र को सौंपी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार, इस मामले में पूरे उत्तराखंड से 80 शिकायतें और याचिकाएं मिली थीं, जिनमें 19 शिकायतें नैनीताल जिले से थीं। कानूनी जांच के बाद अंजू की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें