September 19, 2026 3:15 pm

नेपाल आपदा राहत के लिए आठ सदस्यीय दल रवाना, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

देहरादून। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए गोर्खाली सुधार सभा का आठ सदस्यीय राहत दल शुक्रवार को नेपाल के लिए रवाना हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा के नेतृत्व वाले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल भारत का पड़ोसी होने के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक रूप से भी गहरे संबंधों वाला देश है। प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में उत्तराखंड और भारत के लोग नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि संकट के समय जरूरतमंदों की सहायता करना मानवीय जिम्मेदारी है।

गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने बताया कि राहत दल प्रभावित लोगों की सहायता के साथ नेपाल के एक गांव को गोद लेकर वहां प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग देगा। बच्चों के लिए विद्यालय भवन निर्माण में सहयोग के साथ विद्यार्थियों को पुस्तकें और पठन-पाठन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। राहत कार्यों के लिए नेपाल सरकार और वहां की स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ समन्वय किया जा रहा है।

सभा की मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने बताया कि आपदा के बाद नेपाल राहत सहायता के लिए समिति गठित कर सहयोग का आह्वान किया गया था। सभा की विभिन्न शाखाओं और सहयोगी संस्थाओं ने राहत कार्यों में सहयोग किया है।

इस अवसर पर गोर्खा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अभिषेक शाही, शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मंडल के अध्यक्ष राजीव गुरूंग, शमशेर थापा, टेकू थापा मगर, शंकर थापा, डम्मर थापा और लव तमांग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें