September 24, 2026 3:40 am

देहरादून में आईआईएम काशीपुर का नया कैंपस, मुख्य सचिव ने किया भूमिपूजन

देहरादून। भारतीय प्रबंध संस्थान काशीपुर के देहरादून परिसर का बुधवार को भूमिपूजन किया गया। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने विधिवत भूमिपूजन कर परिसर की स्थापना पर प्रसन्नता जताई।

मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून में भारतीय प्रबंध संस्थान काशीपुर का परिसर खुलने से उत्तराखंड के साथ ही आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रबंधन के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रमों की पढ़ाई करने की सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थानों की उपलब्धता से युवाओं को अपनी क्षमताओं को विकसित करने और नए अवसरों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर भारतीय प्रबंध संस्थान काशीपुर के निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग देहरादून के मुख्य अभियंता देवेंद्र प्रकाश सहित संबंधित विभागों और संस्थान के अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें