August 27, 2026 11:09 am

उत्तराखंड भाजपा की प्रवक्ता टोली का विस्तार, आठ नेताओं को मिली जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता टोली का विस्तार करते हुए आठ नए नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद जारी सूची में देहरादून, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, कोटद्वार और ऋषिकेश समेत अलग-अलग क्षेत्रों के नेताओं को शामिल किया गया है।

नई सूची में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं का नाम भी शामिल है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि संगठन की जरूरतों और मीडिया के मोर्चे को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रवक्ता टोली का विस्तार किया गया है।

इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

  • रविंद्र जुगरान — देहरादून महानगर
  • राजेश शुक्ला — ऊधमसिंह नगर
  • सुरेश तिवारी — नैनीताल
  • शादाब शम्स — देहरादून महानगर
  • अनुकृति गुसाईं — कोटद्वार
  • विश्वजीत नेगी — कोटद्वार
  • सत्यवीर चौहान — देहरादून ग्रामीण
  • मनोज जखमोला — ऋषिकेश

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ताओं की जिम्मेदारी पार्टी की नीतियों, सरकार के फैसलों और उपलब्धियों को मीडिया के सामने रखने की होती है। साथ ही विपक्ष के आरोपों पर पार्टी का पक्ष रखने और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर संगठन की आधिकारिक स्थिति स्पष्ट करने में भी प्रवक्ताओं की अहम भूमिका रहती है।

प्रदेश भाजपा की नई प्रवक्ता टोली में अलग-अलग क्षेत्रों के नेताओं को शामिल किए जाने से पार्टी के मीडिया संवाद का दायरा बढ़ने की उम्मीद है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें