September 1, 2026 3:03 pm

उत्तराखंड कांग्रेस ने घोषित की सोशल मीडिया टीम, अभिनव थापर को अध्यक्ष की जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस ने प्रदेश सोशल मीडिया विभाग की नई टीम घोषित कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग में नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसकी जानकारी साझा की। नई टीम में अभिनव थापर को सोशल मीडिया विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं भारत शर्मा और हर्षित सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा मधुसूदन सुंदरीयाळ, रोहित भट्ट, दिनेश चंद्र टम्टा और जसवीर कौर को समन्वयक बनाया गया है। नई टीम आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को सामाजिक माध्यमों के जरिए जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कांग्रेस की नई सोशल मीडिया टीम के सामने भाजपा के मुकाबले अपनी बात प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने और विपक्षी दलों के आरोपों का जवाब देने की भी चुनौती होगी। पार्टी को उम्मीद है कि नई टीम जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाएगी और कांग्रेस के पक्ष को मजबूती से जनता के बीच रखेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम सोशल मीडिया विभाग को और अधिक मजबूत, प्रभावी एवं सक्रिय बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनसरोकारों की आवाज को व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

इससे पहले कांग्रेस ने मीडिया से जुड़े कामकाज को व्यवस्थित करने के लिए भी नियुक्तियां की थीं। इसमें पंखुड़ी पाठक को राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक बनाया गया था, जबकि प्रकाश मीणा, अरुण अग्रवाल, रितु चौधरी और आदित्य गर्ग को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें