देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में गढ़वाल परिक्षेत्र के 39 पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप की ओर से जारी आदेश में देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के निरीक्षकों को नए जनपदों में तैनाती दी गई है।
आदेश के मुताबिक, वर्तमान नियुक्ति जनपद में निर्धारित चार वर्ष की अवधि में से तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों के तहत की गई इस कार्रवाई में सबसे अधिक तबादले हरिद्वार और देहरादून से हुए हैं।
किस निरीक्षक को कहां मिली तैनाती
- राम किशोर सकलानी: हरिद्वार से रुद्रप्रयाग
- नरेंद्र सिंह बिष्ट: हरिद्वार से चमोली
- मनीष उपाध्याय: हरिद्वार से टिहरी
- मनोहर सिंह: हरिद्वार से देहरादून
- दिग्पाल कोहली: हरिद्वार से उत्तरकाशी
- शांति कुमार: हरिद्वार से देहरादून
- कमल मोहन सिंह: हरिद्वार से देहरादून
- गोविंद कुमार: हरिद्वार से रुद्रप्रयाग
- देवेंद्र सिंह रावत: हरिद्वार से उत्तरकाशी
- वीरेंद्र चंद्र रमोला: हरिद्वार से देहरादून
- प्रदीप बिष्ट: हरिद्वार से टिहरी
- संपूर्णानंद गैरोला: देहरादून से पौड़ी
- वीरेंद्र सिंह नेगी: देहरादून से उत्तरकाशी
- गिरीश चंद्र शर्मा: देहरादून से रुद्रप्रयाग
- खुशीराम पांडे: देहरादून से उत्तरकाशी
- अरविंद कुमार: देहरादून से पौड़ी
- देवेंद्र सिंह चौहान: देहरादून से टिहरी
- गजेंद्र बहुगुणा: देहरादून से पौड़ी
- कैलाश चंद्र भट्ट: देहरादून से हरिद्वार
- हरिओम राज चौहान: देहरादून से चमोली
- पंकज देव रानी: देहरादून से हरिद्वार
- कुलदीप रावत: देहरादून से चमोली
- राजेंद्र सिंह खलिया: देहरादून से हरिद्वार
- प्रदीप कुमार राणा: देहरादून से टिहरी
- प्रदीप सिंह रावत: देहरादून से हरिद्वार
- बसंत पांडेय: उत्तरकाशी से टिहरी
- मनोज असवाल: उत्तरकाशी से हरिद्वार
- नरेंद्र सिंह: चमोली से टिहरी
- संजय मिश्रा: टिहरी से हरिद्वार
- देवराज शर्मा: टिहरी से चमोली
- प्रवीन्द्र सिंह रावत: टिहरी से रुद्रप्रयाग
- अजय कुमार जाटव: टिहरी से हरिद्वार
- प्रताप सिंह: टिहरी से रुद्रप्रयाग
- सुरेश चन्द्र बलूनी: रुद्रप्रयाग से देहरादून
- मनोज कुमार नेगी: रुद्रप्रयाग से उत्तरकाशी
- सुधीर कुमार: पौड़ी से चमोली
- मोहम्मद अकरम अंसारी: पौड़ी से उत्तरकाशी
- नन्द किशोर भट्ट: पौड़ी से हरिद्वार
- राकेश चंद्र भट्ट: चमोली से हरिद्वार
तबादलों के बाद गढ़वाल परिक्षेत्र के सातों जनपदों में निरीक्षकों की तैनाती में बदलाव होगा। विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदलने की यह कार्रवाई चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।












