देहरादून। उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। जारी तबादला सूची में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर समेत कई जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
तबादला आदेश के तहत राजकुमार पांडे और अभय प्रताप सिंह को डिप्टी कलेक्टर देहरादून बनाया गया है। उत्तरकाशी में तैनात बृजेश कुमार तिवारी को टिहरी भेजा गया है, जबकि जयवीर सिंह को भी डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है। शिप्रा जोशी, तुषार सैनी, गौरव पांडे और अमृता शर्मा को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल बनाया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल में अपर्णा ढोंडियाल को अधिशासी निदेशक, डोईवाला चीनी मिल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनीष बिष्ट को निदेशक प्रशासन एवं मॉनिटरिंग, पंतनगर बनाया गया है। देवानंद को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी और कृष्णा त्रिपाठी को डिप्टी कलेक्टर चमोली की जिम्मेदारी दी गई है। नवाजिश खलिक को अल्मोड़ा भेजा गया है, जबकि चंद्रशेखर और अबरार अहमद की तैनाती उत्तरकाशी में की गई है।
इसी तरह कुमकुम जोशी, शालिनी मौर्य, मंजू राजपूत और नीतू डागर को हरिद्वार भेजा गया है। रेखा कोहली, संजय कुमार और रेखा को ऊधमसिंह नगर में तैनाती दी गई है। मुकेश चंद्र रमोला को देहरादून और सुनील कुमार को रुद्रप्रयाग भेजा गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले 11 नवंबर को शासन ने 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। इसके अगले दिन 24 पीसीएस अधिकारियों की नई सूची जारी की गई। लगातार हो रहे प्रशासनिक फेरबदल के बीच जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।












