September 28, 2026 2:50 am

ED ने हरदा से की 6 घंटे पूछताछ, जानिए क्या सवाल किए, हरीश रावत ने दिया मजेदार जवाब

देहरादून: उत्तराखंड में साल 2016 के UKSSSC भर्ती घोटाले को लेकर आज 26 सितंबर 2026 को ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत से पूछताछ की. ईडी ने करीब 6 घंटे हरीश रावत के सवाल-जवाब किए. 6 घंटे की पूछताछ के बाद जब हरीश रावत ईडी के दफ्तर से बाहर आए तो उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा.

ईडी ने दो दिन पहले ही हरीश रावत को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था, जिसे बाद हरीश रावत आज ईडी के सामने पेश हुए. इस दौरान ईडी के दफ्तर के बाहर कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की. वहीं हरीश रावत के समर्थन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी ईडी के दफ्तर के बाहर पहुंचे थे.

6 घंटे तक बहुत प्यार भरी बातें हुई: करीब 6 घंटे लंबी पूछताछ के बाद जब हरीश रावत ईडी कार्यालय से बाहर आए तो पत्रकारों से उनके सवाल किया, तो हरीश रावत ने कहा कि 6 घंटे तक बहुत प्यार भरी बातें हुई. ईडी के अधिकारियों ने उनके जो पूछा उसका उन्होंने जवाब दिया. साथ ही हरीश रावत ने ईडी की इस पूछताछ को एक राजनीतिक प्रोपोगेंडा बताया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के चुनाव परिणामों से घबराई हुई बीजेपी का ये एक प्रपंच है. इस प्रपंच का जवाब वो और उनके साथी देंगें.

गणेश गोदियाल ने बीजेपी पर साधा निशाना: वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि ईडी के इस बुलावे के पीछे का कारण सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक है. ईडी के साथ-साथ बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को भी इस बात का जवाब देना पड़ेगा कि 12 साल पुराने ऐसे मामले, जिसमें उस समय खुद मुख्यमंत्री रहते हुए हरीश रावत ने जो कठोर कार्रवाई हो सकती थी, वो की है. फिर भी ईडी उन्हें अब बुला रही है.

गणेश गोदियाल का आरोप है कि उत्तराखंड में साल 2027 के चुनाव होना है, जिसके लिए ज्यादा वक्त नहीं बचा है, इसीलिए अब ये सब हो रहा है. गणेश गोदियाल का कहना है कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व चुनाव से पहले लोगों के बीच इस तरह का माहौल बनाता है कि अगर ईडी ने कुछ किया है तो कोई बात जरूर होगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. हरीश रावत को प्रश्नगत प्रकरण में एक भी प्रश्न इस मामले में स्थापित नहीं हो सकता, ये वो यकीन के साथ कह रहे है, लेकिन कांग्रेस से इससे पर कोई दबाव नहीं बनने वाला है. उल्टा वोट चोरी के आरोप में फंसी बीजेपी अब दिल्ली समेत अन्य राज्यों में खुद को बचा ले.

इस मामले में हुई पूछताछ: दरअसल साल 2016 के उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी यानी VPDO परीक्षा में कथित धाधली का मामला सामने आया था. इस मामले में बीते दिनों ही ईडी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के OSD और निजी सहायक रहे चंदन सिंह जीना के घर पर छापा मारा था. ईडी ने चंदन सिंह जीना के घर से बड़ी मात्रा में कैश समेत करीब 1.23 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें