September 26, 2026 2:57 pm

मातृशक्ति संवाद में गूंजा सशक्तिकरण का गीत, महिलाओं ने जताया पीएम मोदी और CM धामी के प्रति आभार

देहरादून। मुख्य सेवक सदन में शनिवार को आयोजित मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह में उस समय भावपूर्ण माहौल बन गया, जब एक महिला ने केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। महिला ने गीत के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति अपना विश्वास और आभार व्यक्त किया।

संवाद के दौरान महिला ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात प्रधानमंत्री तक पहुंचाने की इच्छा जताई और स्वत:स्फूर्त तरीके से गीत प्रस्तुत किया। ‘हमें तो मोदी ने बहुत कुछ दिया है, बहुत शुक्रिया है’ गीत के माध्यम से उन्होंने महिलाओं के लिए संचालित बिना ब्याज ऋण, लखपति दीदी योजना, महिला स्वयं सहायता समूहों सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया।

गीत के माध्यम से महिला ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की महिला केंद्रित योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनने और आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिल रहे हैं। गीत के शब्दों में प्रधानमंत्री के प्रति स्नेह और आभार की अभिव्यक्ति देखने को मिली।

महिलाओं ने गीत के माध्यम से उस बदलाव को भी स्वर दिया, जिसमें उन्हें केवल सरकारी योजनाओं की लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की यात्रा में सक्रिय भागीदार के रूप में आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने भी इस भावपूर्ण प्रस्तुति का उत्साह के साथ समर्थन किया।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें