September 27, 2026 10:05 am

हल्द्वानी में शहीदों को नमन, CM धामी ने कहा – वीरों का बलिदान हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा”

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को नमन किया और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों का त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने कहा कि शहीदों का राष्ट्र के प्रति समर्पण, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। शहीद स्मारक भावी पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति और देशसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें