September 27, 2026 7:42 am

सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन

बनबसा। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक स्मारक एवं झंडा पार्क का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विशाल राष्ट्रध्वज तिरंगा भी फहराया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण गौरव का क्षण है। यह स्मारक देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों के साहस, त्याग और बलिदान की स्मृतियों को जीवंत रखेगा और युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमावर्ती क्षेत्रों को देश के अंतिम क्षेत्र के बजाय प्रथम क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। उत्तराखंड की सैन्य परंपरा का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लगभग हर परिवार का सेना या अर्धसैनिक बलों से किसी न किसी रूप में जुड़ाव रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं स्वयं एक सैनिक का पुत्र हूं, इसलिए सैनिकों के सम्मान से जुड़े इस कार्य में सहभागी बनना मेरे लिए गर्व और भावुकता का विषय है।” उन्होंने सैनिकों, वीर नारियों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

वीर नारियों और वीरता पदक विजेता सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नौ वीर नारियों, एक वीर माता और वीरता पदक विजेता सूबेदार गोपाल दत्त शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। एसएसबी जवानों ने बिगुल वादन किया और उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने बाद में वीर नारियों और भूतपूर्व सैनिकों से संवाद किया तथा एसएसबी जवानों के साथ तस्वीर खिंचवाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में सैनिकों का योगदान सर्वोपरि है और सरकार उनके सम्मान तथा कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें