September 27, 2026 9:49 pm

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट और ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का किया विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट और ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समिति समाज में जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने समिति की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने से प्रदेश को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने और उत्तराखंड के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी जरूरी है, ताकि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें।

इस अवसर पर विधायक सुरेश सिंह चौहान सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें