September 27, 2026 8:35 pm

टिहरी मेडिकल कॉलेज इणीयां में ही बनेगा: विधायक किशोर उपाध्याय

देहरादून। टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर जारी चर्चाओं के बीच टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने दावा किया है कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण इणीयां में ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत हो चुकी है और सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है।

विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि मेडिकल कॉलेज निर्माण से संबंधित प्रस्ताव को आगामी कैबिनेट बैठक में लाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने टिहरी की जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सरकार जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लेगी।

टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर लंबे समय से सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और स्थानीय लोगों द्वारा मांग उठाई जा रही है। प्रस्तावित स्थान को लेकर भी अलग-अलग दावे सामने आते रहे हैं। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल और विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस विषय पर चर्चा की थी।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल मेडिकल कॉलेज को अपनी विधानसभा क्षेत्र के फिफल्टी में स्थापित किए जाने के पक्ष में रहे हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज के स्थान को लेकर चर्चाएं अभी भी जारी हैं।

अब सभी की नजरें प्रदेश सरकार की आगामी कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं, जहां मेडिकल कॉलेज की स्थापना और उसके स्थान को लेकर अंतिम निर्णय सामने आ सकता है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें