September 27, 2026 6:35 am

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस सक्रिय, हरीश रावत ने छात्रों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

देहरादून: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। यहां वह ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत छात्रों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी छात्रों से इसमें शामिल होने की अपील कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उत्तराखंड के युवाओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण कर राहुल गांधी के साथ संवाद का हिस्सा बनने की अपील की। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने छात्रों के अधिकार, बेहतर शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर आवाज बुलंद करने के लिए 17 जुलाई को देहरादून पहुंचने का आह्वान किया।

राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक, महंगी शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए छात्रों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए युवाओं की आवाज मजबूत होना जरूरी है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए राज्यभर में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर रही है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें