September 29, 2026 5:16 pm

मुख्यमंत्री धामी से अभिनेता हेमंत पांडे ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में अभिनेता हेमंत पांडे ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ उत्तराखंड की कला, संस्कृति और फिल्म जगत से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और प्रतिभाओं से समृद्ध प्रदेश है। राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने और कला-संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

अभिनेता हेमंत पांडे ने भी राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहन देने और स्थानीय कलाकारों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें