September 26, 2026 2:57 pm

हल्द्वानी: दिल्ली ब्लास्ट केस, पूछताछ के बाद छूटे मौलाना आसिम कासमी, मोबाइल और लैपटॉप जब्त

हल्द्वानी: दिल्ली ब्लास्ट केस में केंद्रीय जांच एजेंसियों ने हल्द्वानी बिलाल मस्जिद के मौलाना आसिम कासमी को हिरासत में लिया था. मौलाना आसिम कासमी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है. फिलहाल इमाम का मोबाइल और लैपटॉप जब्त किया गया है. घंटो की पूछताछ के बाद मौलाना देर रात बाहर आये.

बता दें ने हल्द्वानी बिलाल मस्जिद के मौलाना आसिम कासमी पर देश विरोधो संगठनों से सम्पर्क का शक था. जिसको लेकर शुक्रवार देर रात मौलाना आसिम और उनके एक सहयोगी को हिरासत में लिया गया था. बताया जा रहा है की यदि ज़रूरत पड़ी तो मौलाना और उनके सहयोगी को फिर पूछताछ के लिये बुलाया जा सकता है. पूछताछ के बाद बाहर आने पर मौलाना ने पूछताछ की पुष्टि की है.

इससे पहले एनआईए की टीम ने नैनीताल के तल्लीताल हरीनगर वार्ड में मस्जिद के इमाम से करीब तीन घंटे तक विस्तृत पूछताछ की. जिसके बाद उन्हें भी छोड़ दिया गया है. इस तरह दिल्ली ब्लास्ट केस में नैनीताल और हल्द्वानी से हिरासत में लिये गये तीनों लोगों को एनआईए ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है.

दिल्ली ब्लास्ट में आठ लोगों की हुई थी मौत: दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में ब्लास्ट हुआ था. इस ब्लास्ट में आठ लोगों की मौत हुई थी. इसके अलावा 20 से अधिक लोगों घायल हुए थे. इस ब्लास्ट में उत्तराखंड का एक युवक भी घायल हुआ था. इस ब्लास्ट की जांच एनआईए (National Investigation Agency) को दी गई है. एनआईए इस मामले में अभी तक कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

देहरादून में चेकिंग अभियान किया गया तेज: देहरादून एसएसपी के निर्देश पर पूरे जनपद में लगातार चेकिंग अभियान चल रहा है. पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा संबंधित सीओ के नेतृत्व में लगातार सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों और आन्तरिक मार्गों पर आने जाने वाले वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है.

चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा करीब 1400 से अधिक वाहनों ओर 2700 से अधिक व्यक्तियो को चेक किया गया. साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर सत्यापन सम्बन्धित आवश्यक जानकारियां ली जा रही है.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें