April 29, 2026 1:13 am

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का संघर्ष लाया रंग, 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक को राजभवन से मंजूरी

देहरादून:  उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक को राजभवन से स्वीकृति मिलने पर राज्य आंदोलनकारियों ने इसे रक्षाबंधन का उपहार व पूर्व में किए संघर्ष का परिणाम बताया।

कहा कि सरकार पर जो भरोसा किया था वह पूरा कर दिखाया। साथ ही राज्यपाल लेफ्टिनेंट (सेनि) गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

राज्य आंदोलनकारियों ने सरकार का जताया आभार

राज्य आंदोलनकारी लंबे समय से मांग को लेकर आंदोलनरत थे। पूर्व में भी कई बार मुख्यमंत्री आवास कूच तो कई बार जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा।

रविवार को राज्य आंदोलनकारियों को राज्य सरकार की नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिलने का रास्ता साफ होने से राज्य आंदोलनकारियों ने सरकार का आभार जताया।

रंग लाई आंदोलनकारियों की मेहनत

वहीं, शहीद स्मारक परिसर में धरने पर बैठे विकासनगर के राम किशन, उत्तरकाशी के बाल गोविंद, खुशपाल सिंह परमार, जगदीश पंत, आशीष चौहान, सूर्यकांत शर्मा, सुनीता ठाकुर, रेणु नेगी ने कहा कि इन वर्षों में आंदोलनकारियों ने काफी कष्ट झेले। लेकिन आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई। आज जीत का दिन है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

Poola Jada

और पढ़ें