July 26, 2026 11:37 pm

उत्तराखंड : गैरसैंण में 21 से 23 अगस्त तक होगा विधानसभा का मानसून सत्र, शासन ने जारी किया आदेश

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 21 से 23 अगस्त तक होगा। सत्र का आयोजन  गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में किया जाएगा। शुक्रवार शाम को शासन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

बता दें कि बीते दिनों हुई कैबिनेट की बैठक में सत्र का समय व स्थान तय करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया था। तब से सत्र संपन्न कराने की तैयारी चल रही थी। शुक्रवार को सीएम ने तारीख तय कर दी।

बता दें कि गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में हर साल बजट सत्र आयोजित किया जाता है, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने 2024-25 का बजट सत्र देहरादून में कराया। इस पर विपक्ष ने भी प्रदेश सरकार पर गैरसैंण की उपेक्षा करने के आरोप लगाए थे। इसे देखते हुए अगस्त में मानसून सत्र गैरसैंण में कराने की तैयारी की गई है।

 

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें