June 29, 2026 11:28 am

उत्तराखंड में आज मौसम का येलो अलर्ट, इन 4 जिलों में होगी भारी बारिश, चारधाम में यमुनोत्री सबसे ठंडा

देहरादून: उत्तराखंड वासियों को आज भी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सभी जिलों में बारिश का अनुमान लगाया है. कहीं अधिकांश जगह बारिश होगी तो कहीं अनेक जगह बारिश का अनुमान है. कहीं कुछ जगहों पर बारिश होगी.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गढ़वाल मंडल के पौड़ी जिले में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिलों में अधिकांश जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी. इसके अलावा गढ़वाल मंडल के चमोली, टिहरी और देहरादून जिलों में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी. कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर जिलों में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

शहरों में ऐसा रहेगा तापमान

राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 32° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26° सेल्सियस रहेगा. धर्मनगरी हरिद्वार का अधिकतम तापमान 34° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28° सेल्सियस रहेगा. रुद्रपुर का अधिकतम तापमान 33° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28° सेल्सियस रहेगा. काशीपुर का अधिकतम तापमान 33° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28° सेल्सियस रहेगा. हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 32° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27° सेल्सियस रहेगा.

पर्यटक स्थलों का तापमान

पहाड़ों की रानी मसूरी का अधिकतम तापमान 19° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14° सेल्सियस रहेगा. सरोवर नगरी नैनीताल का अधिकतम तापमान 22° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18° सेल्सियस रहेगा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16° सेल्सियस रहेगा. रानीखेत का अधिकतम तापमान 24° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18° सेल्सियस रहेगा. कौसानी का अधिकतम तापमान 26° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19° सेल्सियस रहेगा. उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण का अधिकतम तापमान 26° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20° सेल्सियस रहेगा.

चारधाम का तापमान

उत्तराखंड के चारों धामों के तापमान की बात करें तो बदरीनाथ धाम में अधिकतम तापमान 17° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12° सेल्सियस रहेगा. केदारनाथ धाम का अधिकतम तापमान आज 19° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12° सेल्सियस रहेगा. गंगोत्री धाम का अधिकतम तापमान आज 22° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15° सेल्सियस रहेगा. यमुनोत्री धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. यहां का अधिकतम तापमान आज 14° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8° सेल्सियस रहेगा.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें