June 11, 2026 3:16 pm

उत्तराखंड : सेल्फी के चक्कर में गंवाई जान, तस्वीर लेते समय पहाड़ से गिरने से महिला की मौत

देहरादून: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मटेला क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सेल्फी लेते समय एक महिला पहाड़ से नीचे खाई में गिर गयी जिससे उसकी मौत हो गयी। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष ने यह जानकारी दी। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के अनुसार इस महिला की पहचान हरिद्वार जिले के रूड़की की रहने वाली सोनल पायल (37) के रूप में हुई है जो उस समय अपने पति के साथ थी। वह एक अस्पताल में ‘चीफ फार्मासिस्ट’ थी।

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के अनुसार, सेल्फी लेने के दौरान पायल का संतुलन बिगड़ गया और वह पहाड़ी से 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी एवं उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

बाद में डिसास्टर रेस्पांस टीम ने रस्सी की सहायता से खाई में उतर कर शव को मुख्य सड़क तक पहुंचाया। महिला के पति को भी टीम ने ढूंढ कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें