June 25, 2026 9:54 am

शेयर बाजार को रुझान नापसंद! अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों में भूचाल… ये 5 शेयर सबसे ज्यादा गिरे

मुंबई: शेयर बाजार (Share Market) को मतगणना की शुरुआती रुझान पसंद नहीं आ रहा है. बड़ी गिरावट के साथ बाजार खुला है. सबसे ज्यादा गिरावट अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में देखने को मिल रही है. कल बाजार में जितनी तेजी आई थी, उतनी ही बड़ी गिरावट का दौर आज जारी है.

सुबह साढ़े 9 बजे निफ्टी में करीब 600 अंकों की दर्ज की गई. जबकि बैंक निफ्टी में 1500 अंकों की बड़ी गिरावट देखी जा रही है सरकारी कंपनियों के शेयरों में गिरावट हावी है. अगर स्टॉक की बात करें तो एग्जिट पोल के अनुसान रिजल्ट नहीं रहे तो बाजार में थोड़ा करेक्शन की संभावना है.

निफ्टी, बैंक निफ्टी में करीब 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट हावी है. अडानी पोर्ट्स के शेयर में 9 फीसदी की गिरावट, अडानी पावर में 10 फीसदी, अंबुजा सीमेंट में 10 फीसदी की गिरावट, अडानी एंटरप्राइजेज में 10 फीसदी गिरावट देखी जा रही है.

LIC में 10 फीसदी, HAL में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. रिलायंस में साढ़े 4 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें