October 31, 2026 3:51 pm

अर्धकुंभ-2027 के लिए उत्तराखंड को केंद्र से मिला 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न

देहरादून। हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेला-2027 के आयोजन के लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किया है। इसमें 7,260 मीट्रिक टन गेहूं और 7,260 मीट्रिक टन चावल शामिल हैं। इससे मेले के दौरान खाद्य सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

अर्धकुंभ मेले के दौरान खाद्यान्न की जरूरतों को पूरा करने और आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से अतिरिक्त आवंटन की मांग की थी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की ओर से किए गए अतिरिक्त आवंटन की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अर्धकुंभ मेले के लिए अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आवंटन से मेले के दौरान खाद्य सामग्री की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

और पढ़ें