July 27, 2026 10:04 pm

दिल्ली मे पानी की बर्बादी पर कटेगा 2 हजार का चालान, टंकी ओवरफ्लो और गाड़ी धोने पर भी आफत…!

नई दिल्ली: दिल्ली में रहने वालों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली में पानी की बर्बादी करने पर अब 2 हजार रुपए का चालान कटेगा। अगर कोई पाइप से गाड़ी धोते हुए पकड़ा जाता है, या किसी के घर की टंकी ओवर फ्लो होती है तो उसका 2 हजार रुपए का चालान कटेगा।

200 टीमें चालान काटने के लिए तैयार

गुरुवार से दिल्ली जल बोर्ड की 200 टीम इस काम में लगेंगी। भीषण गर्मी झेल रही दिल्ली में पानी की भारी किल्लत है। ऐसे में जो दिल्ली वाले पानी का दुरुपयोग करते हुए पाए जाएंगे, उनका 2 हजार का चालान कटेगा।

दिल्ली में दोपहर 12 से 3 बजे तक काम नहीं करेंगे मजदूर

इससे पहले दिल्ली को लेकर एक और खबर सामने आई थी कि दिल्ली में मजदूर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक काम नहीं करेंगे और इस दौरान उनके रुपए भी नहीं काटे जाएंगे। भीषण गर्मी के चलते दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने ये फैसला किया है।

सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के मद्देनजर निर्माण स्थलों के मजदूरों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक छुट्टी देने के निर्देश बुधवार को दिए। उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने मजदूरों के लिए तीन घंटे का अवकाश 20 मई से ही लागू कर दिया है और जब तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आ जाता तब तक यह व्यवस्था सभी जगहों पर जारी रहेगी।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें