October 3, 2026 4:29 am

पंचकूला: नशे में नहीं, खेल के मैदान में दिखें युवा- CM  धामी

पंचकूला। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा खेल तथा राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया। शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित नमो क्रिकेट लीग में पहुंचे मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने क्रिकेट के मैदान में भी हाथ आजमाया। हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने गेंदबाजी की, जबकि धामी ने बल्ला थामकर शानदार शॉट लगाया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। उनके इस अंदाज ने मैदान में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ा दिया।

इसके बाद मंच से मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा नशे की गिरफ्त में आने के बजाय खेल के मैदान में नजर आएं और अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाएं। खेल युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें