October 3, 2026 5:12 am

मुख्य सचिव ने गांधी जी और शास्त्री जी को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सचिवालय के अन्य उच्चाधिकारियों ने भी गांधी और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर भारतखंडे संगीत महाविद्यालय की ओर से महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन’ का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांधी एवं शास्त्री के आदर्शों और उनके योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नितेश कुमार झा, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे और नवनीत पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें