September 30, 2026 4:38 am

हरियाणा भ्रमण पर रवाना हुए उत्तराखंड के युवा, सीएम धामी ने संस्कृति और नवाचारों को समझने की अपील की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री शिविर कार्यालय में हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखंड के युवाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय भ्रमण से युवाओं को देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, जीवनशैली, विकास कार्यों और नवाचारी पहलों को करीब से समझने का अवसर मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के युवा विभिन्न राज्यों में जाकर वहां की संस्कृति, स्थानीय विशेषताओं, विकास कार्यों और बेहतर कार्यप्रणालियों को समझें तथा उपयोगी अनुभवों को उत्तराखंड के संदर्भ में साझा करें। इसी तरह अन्य राज्यों के युवाओं को भी उत्तराखंड आने का अवसर दिया जा रहा है, ताकि वे यहां की संस्कृति, पर्यटन, स्थानीय उत्पादों और विकास एवं जनकल्याणकारी पहलों से परिचित हो सकें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों, विशेष रूप से युवाओं को सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान इस दिशा में प्रभावी माध्यम बन सकता है।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा जा रहे युवाओं से वहां की संस्कृति, इतिहास, खान-पान, खेल परंपरा, कृषि और स्थानीय जीवनशैली को करीब से जानने को कहा। उन्होंने स्थानीय युवाओं, खिलाड़ियों, किसानों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों से संवाद कर उनके अनुभवों को समझने की भी अपील की।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा दूसरे राज्यों में देवभूमि के प्रतिनिधि के रूप में जाते हैं। ऐसे में वे उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोकपर्वों, स्थानीय खान-पान, पर्यटन स्थलों, गृह-आवास, स्थानीय उत्पादों, मोटे अनाज और हस्तशिल्प की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम के अलावा आदि कैलाश, जागेश्वर, कैंची धाम, शीतकालीन पर्यटन और साहसिक पर्यटन जैसे क्षेत्रों की जानकारी देशभर तक पहुंचाने में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को भी अन्य राज्यों तक पहुंचाने में युवाओं की भागीदारी उपयोगी होगी।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम केवल भ्रमण तक सीमित न रहें, बल्कि विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच संस्कृति, अनुभव और विचारों के आदान-प्रदान का माध्यम बनें। इससे युवाओं को देश की विविधता समझने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे बेहतर कार्यों से सीखने का अवसर मिलेगा।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें