September 26, 2026 4:52 am

हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगे हरीश रावत ? सीएम ने दी प्रतिक्रिया…

हरिद्वार। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हरिद्वार से चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हरीश रावत की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए हरीश रावत की तारीफ की। वहीं, मुख्यमंत्री के निजी सचिव दिनेश अग्रवाल ने हरीश रावत के हरिद्वार से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर तंज कसा है।

हरिद्वार स्थित डामकोठी में पत्रकारों से बातचीत में दिनेश अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2009, 2014 और 2017 के चुनावों में हरीश रावत को हरिद्वार में किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, इससे बेहतर कोई नहीं जान सकता। उन्होंने कहा कि हरीश रावत को राजनीति करने से पहले भी किसी ने नहीं रोका था और हरिद्वार की जनता ने अपने चुनावी फैसलों के जरिए अपना रुख पहले ही स्पष्ट किया है।

दरअसल, एक दिन पहले हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हरिद्वार से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद दिनेश अग्रवाल ने इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हरीश रावत या किसी भी अन्य नेता को राजनीति करने से किसी ने नहीं रोका है। हालांकि, हरिद्वार से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने पुराने चुनाव परिणामों का हवाला देते हुए कटाक्ष किया।

दिनेश अग्रवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी जीत का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत है और नेतृत्व, नीतियों तथा कार्यक्रमों के कारण जनता का विश्वास पार्टी के साथ बना हुआ है। उन्होंने हाल में आए विभिन्न सर्वे और जनमत को भी भाजपा के पक्ष में बताया।

हरिद्वार से हरीश रावत के चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि चुनाव का समय नजदीक आने पर तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें