September 26, 2026 4:53 am

मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद पर CM धामी का बयान, कहा – बेवजह दिया जा रहा मामले को राजनीतिक तूल

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद पर कहा कि हर कार्यालय में कामकाज की एक निर्धारित प्रक्रिया होती है। अधिकारी किसी रिपोर्ट या प्रस्ताव पर अपनी टिप्पणियां दर्ज करते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय पूरी प्रक्रिया के तहत सामूहिक रूप से लिया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े मामले को बेवजह राजनीतिक तूल दिया जा रहा है।

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय में भी अधिकारी किसी फाइल या रिपोर्ट पर अपनी राय और टिप्पणी देते हैं। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत अंतिम निर्णय लिया जाता है। उन्होंने कहा कि जनहित में जो निर्णय उचित होता है, वही अंतिम रूप से लिया जाता है।

मुख्यमंत्री से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हरिद्वार से विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर धामी ने हरीश रावत को सम्मानित नेता बताते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हरीश रावत स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें