September 10, 2026 4:36 pm

नितिन नवीन ने धामी सरकार के फैसलों को जमकर सराहा, कहा – 2027 में फिर बनेगी BJP की सरकार

हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और उत्तराखंड की धामी सरकार की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू किए जाने को भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ दिल्ली-देहरादून मार्ग और चारधाम परियोजनाओं पर तेजी से काम हुआ है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि उनके कार्यकाल में उत्तराखंड सहित तीन नए राज्यों का गठन हुआ था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड का निर्माण किया है और अब इसे संवारने का काम भी भाजपा ही करेगी।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल सरकार बनाने की नहीं, बल्कि भाजपा की विचारधारा और विकास की जीत होगी।

कार्यक्रम के दौरान नितिन नवीन ने नीम करोली बाबा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बाबा पर बनी फिल्म देखने की उनकी इच्छा है। उन्होंने कहा कि बाबा का आशीर्वाद भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं को मिलता रहे, यही उनकी कामना है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें