August 24, 2026 4:52 am

12 दिन बाद मिला BRO जवान पंकज सिंह का शव, नीती घाटी आपदा में हुए थे लापता

चमोली। नीती घाटी के तमक क्षेत्र में 10 अगस्त को आई भीषण आपदा के दौरान लापता हुए सीमा सड़क संगठन के जवान पंकज सिंह का शव 12 दिन बाद बरामद कर लिया गया। शुक्रवार को धौलीगंगा नदी किनारे भलागांव के समीप शव मिला। जवान की पहचान होने के बाद परिजनों और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

आपदा के बाद से ही पंकज सिंह की तलाश के लिए सेना, सीमा सड़क संगठन और बचाव दल लगातार अभियान चला रहे थे। गढ़वाल स्काउट की टीम, 20 एडी इकाई के जवानों और प्रशिक्षित खोजी कुत्तों की मदद से धौलीगंगा नदी और आसपास के इलाकों में सघन खोजबीन की जा रही थी।

दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों, तेज नदी के बहाव और भारी मलबे के बीच बचाव दल के सामने अभियान चलाना चुनौतीपूर्ण था। शुक्रवार को भलागांव के पास नदी किनारे शव दिखाई देने पर सीमा सड़क संगठन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव की पहचान पंकज सिंह के रूप में की गई।

10 अगस्त को नीती घाटी के तमक क्षेत्र में आई आपदा से कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ था। इसी दौरान पंकज सिंह लापता हो गए थे। 12 दिन तक चले खोज अभियान के बाद शव मिलने से तलाश अभियान समाप्त हो गया। जवान की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें