August 20, 2026 6:01 pm

रक्षाबंधन पर धामी सरकार का महिलाओं को तोहफा, दो दिन बसों में मुफ्त सफर

देहरादून। रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तराखंड की महिलाओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। राज्य की महिलाएं 28 और 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में प्रदेश के भीतर निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस दौरान महिलाओं से बस का कोई किराया नहीं लिया जाएगा।

इस संबंध में उत्तराखंड शासन की ओर से आदेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शासनादेश के अनुसार रक्षाबंधन के अवसर पर दोनों दिन महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में शत-प्रतिशत किराया छूट दी जाएगी।

मायके जाने वाली महिलाओं को मिलेगी राहत

रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने के लिए यात्रा करती हैं। सरकार के इस फैसले से पर्व के दौरान महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्हें यात्रा के खर्च से भी राहत मिलेगी।

सरकार करेगी परिवहन निगम के खर्च की भरपाई

शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने के कारण उत्तराखंड परिवहन निगम को होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। परिवहन विभाग ने निगम को शासनादेश के अनुसार तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

सरकार के इस फैसले को रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं के लिए सुविधा और आर्थिक राहत से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें